फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा के विकास के लिए तैयार मास्टर प्लान अंतिम चरण में, जल्द लागू होगा : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने कटड़ा के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि कटड़ा के विकास के लिए तैयार किया गया मास्टर प्लान अब अपने अंतिम चरण में है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि आने वाले छह महीनों के भीतर कटड़ा में सीवरेज परियोजना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह परियोजना धर्मनगरी कटड़ा की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचते हैं, ऐसे में बेहतर सीवरेज और आधारभूत ढांचे की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
अपने संबोधन में एलजी सिन्हा ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत कटड़ा को आधुनिक स्वच्छ और सुव्यवस्थित धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सड़क, सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, यात्री सुविधाएं और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। एलजी ने यह भी कहा कि श्राइन बोर्ड केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आने वाले समय में कटड़ा में बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार होने से न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार और व्यापार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम के दौरान श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, जिला रियासी के प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में एलजी मनोज सिन्हा ने सभी से विकास कार्यों में सहयोग करने और कटड़ा को स्वच्छ व आदर्श धार्मिक नगरी बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें