फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कटड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कटड़ा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कटड़ा के बूथ नंबर 85 में भाजपा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के ओजस्वी नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और दूरदर्शी सोच को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि अटल बिहारी ने अपने विचारों वाणी और कर्मों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों से संवाद जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें