फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गांव सालडी से बाबा धनसर तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने गांव सालडी का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने गांव सालडी से बाबा धनसर तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक के साथ वरिष्ठ समाजसेवी सरदारी लाल दुबे भी उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर विधायक का स्वागत जिला विकास परिषद कटड़ा की सदस्य निर्मला देवी तथा संबंधित पंचायत के पूर्व सरपंच बलदेव शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने किया।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव सालडी से बाबा धनसर तक सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी एवं अत्यंत आवश्यक मांग को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव में उन्हें आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा तथा धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने मौके पर ही उन्हें आश्वासन दिया कि यह मांग पूरी तरह जायज है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सालडी से बाबा धनसर तक सड़क का निर्माण न केवल क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है बल्कि इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सालडी से बाबा धनसर तक सड़क निर्माण की मांग पूरी तरह उचित है। अधिकारियों से समन्वय कर इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर डीडीसी सदस्य ने भी सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन की सराहना की। पूर्व सरपंच बलदेव शर्मा ने ग्रामीणों की ओर से विधायक का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। दौरे के दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें