फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारत महा ईवी रैली 93वें दिन एसएमवीडीयू पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। दुनिया की सबसे लंबी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रैली के रूप में पहचानी जाने वाली भारत महा ईवी रैली अपने 93वें दिन श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा पहुंची। यह रैली देशभर में सतत और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रैली को डीन छात्र कल्याण प्रो. आरके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार एनएसएस समन्वयक, डॉ. वरुण दत्ता एनसीसी समन्वयक, डॉ. अनुराग कुमार प्रमुख, भाषा एवं साहित्य संकाय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह रैली केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। अब तक यह रैली देश के 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजर चुकी है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूटान और नेपाल तक अपनी पहुंच बना चुकी है। रैली का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आम लोगों की भ्रांतियों को दूर करना, लंबी दूरी की यात्रा में ईवी की व्यावहारिकता को प्रदर्शित करना तथा देश में विकसित हो रहे ईवी बुनियादी ढांचे को सामने लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें