फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रसेन हाई स्कूल का दर्जा न बढ़ाया तो सड़कों पर उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। ब्लॉक घोरड़ी के रसेन गांव में स्थित सरकारी हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी का दर्जा देने की मांग को लेकर गांव के लोगों ने बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि अगर समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो विद्यार्थियों के साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों की तरफ से शिक्षा विभाग को एक माह का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

गांव में स्थित सरकारी हाई स्कूल को दस वर्ष गुजरने के बाद भी हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा नहीं मिल पाया है। इसके कारण विद्यार्थियों को दसवीं के बाद 25 किलोमीटर दूर चौकी स्थित हायर सकेंडरी स्कूल में जाना पड़ता है। इसमें गांव से अत्याधिक दूरी और सुरक्षा की चिंता के कारण ज्यादातर लड़कियां 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होती हैं।
रविवार को पंचायत के नायब सरपंच की अध्यक्षता में हुई बैठक में काफी संख्या में पंचायत रसेन के ग्रामीणों के अलावा स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व नायब सरपंच ने बताया कि इस हाई स्कूल को दस वर्ष पहले मिडिल स्कूल से हाई स्कूल का दर्जन मिला था। इसके बाद अब भी इसे हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा नहीं दिया गया है। 25 किलोमीटर दूर चौकी में हायर सेकेंडरी स्कूल है, लेकिन वहां लड़कियों के लिए न तो कोई छात्रावास है और न ही आवास की कोई अन्य सुविधा। किराए पर कमरे तक नहीं मिलते हैं। दूसरी ओर गांव में रामनगर से एक ही यात्री मेटाडोर चलती है। इसके कारण खासकर छात्राओं की पढ़ाई छूट रही है। क्षेत्र से हायर सेकेंडरी स्कूल की अत्यधिक दूरी के कारण हमारी बेटियां दसवीं कक्षा पास करके आगे की 11वीं कक्षा में दाखिला नहीं ले पा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल की सुविधा नहीं होने के कारण अब तक 100 से ज्यादा लड़कियां 10वीं के बाद पढ़ाई छोड चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें