श्रद्धालु पंजीकरण कक्षा की ओर पंजीकरण करवाने जाते हुए
- फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में वर्तमान में मौसम पूरी तरह से साफ बना हुआ है, लेकिन लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के बीच श्रद्धालु पूरे जोश के साथ यात्रा जारी रखे हुए हैं।
वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी का लाभ लगातार श्रद्धालु उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो रही हैं। मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालु हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, केबल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाओं का लाभ उठाते हुए लगातार यात्रा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार 12100 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वीरवार शाम 5 बजे तक करीब 10000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।