फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रेल कर्मियों ने लिया ऊर्जा बचत के साथ कार्य करने का संकल्प

विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित अ​धिकारी व कर्मचारी।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन उधमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को ऊर्जा बचत के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसमें कर्मियों ने ऊर्जा बचत का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिजली उत्पादन व उपभोग में होने वाली ऊर्जा की बर्बादी को रोकना व ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसएसई अजय महाजन ने रेल कर्मियों को जागरूक करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कदम उठाकर बड़े स्तर पर ऊर्जा की बचत संभव है। उन्होंने कर्मियों को मशीनों की नियमित सर्विसिंग, समय-समय पर मेंटेनेंस, अनावश्यक लोड कम करने, ऊर्जा कुशल उपकरणों के उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। पावर हाऊस कर्मचारी यदि अपनी ड्यूटी के दौरान ऊर्जा की बचत के उपाय अपनाते हैं तो इससे न केवल बिजली उत्पादन में दक्षता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा संरक्षण के पोस्टर और स्लोगन भी प्रदर्शित किए गए। अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को ऊर्जा बचत के संकल्प के साथ कार्य करने की अपील की और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें