फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट जारी

विज्ञापन
कटड़ा में भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद यात्रा व्यवस्थाएं पहले की तरह पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

मौसम में सुबह शाम भारी ठंडक और बाहरी राज्यों से ट्रेनों के कम आगमन के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है फिर भी जो श्रद्धालु देशभर से माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
मंगलवार शाम 5 बजे तक 8200 के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे। यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें