फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मीरपुर बिरादरी ने शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
 बलिदान स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए मीरपुर बिरादरी के लोग। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। मीरपुर बिरादरी की ओर से मंगलवार को 78वां शहीदी दिवस आदर्श कॉलोनी स्थित वेद मंदिर में मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य राम तीर्थ तथा दिनकर उपाध्याय के निर्देशन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी ने शहीदी पार्क में जाकर शहीदी स्तंभ पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसके उपरांत डॉ. केसी शर्मा ने मीरपुर की हृदय विधायक घटनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि 22 अक्तूबर 1947 को मीरपुर तथा कोटली में कबाइलियों ने आक्रमण कर नगर को घेर लिया था। उनकी संख्या हजारों में थी। नगर वासी कई दिन तक उनका सामना करते रहे। कबाइलियों ने वहां सैंकड़ों हिंदुओं को मार दिया तथा उनकी दुकानों व मकान लूट लिए गए। मजबूर होकर लोगों को अपने घर बार छोड़ कर जम्मू आना पड़ा।
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. आदर्श गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, नरेश खन्ना, विपिन खन्ना, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह खालसा, जितेंद्र वरमानी, अरुण गुप्ता, मधु गुप्ता, सुषमा गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, पूनम खन्ना, संतोष खन्ना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें