कटड़ा। स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने एसएमवीडीयू में रोजगार कौशल कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों के पेशेवर कौशल को बढ़ाना और उन्हें संचार, बायोडाटा निर्माण और साक्षात्कार की तैयारी पर केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना था।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अकादमिक मामलों के डीन प्रो. (डॉ.) बलबीर सिंह, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. सुनंदा गुप्ता, सह-संयोजक डॉ. बैजनाथ कौशिक और स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशाला का पहला भाग ईमेल शिष्टाचार, फॉर्मेटिंग दिशानिर्देश और कवर लेटर तैयारी पर केंद्रित था। दूसरे भाग में मॉक इंटरव्यू, उत्तर देने की तकनीक, बॉडी लैंग्वेज सुधार और समूह चर्चा अभ्यास शामिल थे।