फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी पीएचसी में आखिर कब मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) को अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा तो मिली लेकिन अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो पाई। करीब तीन महीने का समय बीत जाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन को शुरू नहीं किया गया है। इससे लोगों में निराशा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विकास गंडोत्रा ने कहा, प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अल्ट्रासाउंड मशीन मिलना क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। कई महीने बीत गए लेकिन उसकी शुरुआत नहीं हुई। हम विधायक व संबंधित विभाग से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द लोगों की सुविधा के लिए मिली अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाया जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिले।
कान्हा निवासी विमल शर्मा ने कहा, पौनी को अल्ट्रासाउंड मशीन एक बार पहले भी मिली थी लेकिन कई साल उसकी ओपनिंग नहीं हुई, जिस कारण मशीन यहां से उठा ली गई। अब एक बार फिर अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है लेकिन अभी तक उसको इस्तेमाल में नहीं लाया गया। आज भी लोग सुंदरबनी या फिर रियासी जाने को मजबूर हैं। उम्मीद है समस्या का समाधान निकलेगा।
विज्ञापन



बुलियन निवासी सुखविंदर सिंह ने कहा, अल्ट्रासाउंड मशीन की खबर सुनकर अच्छा लगा था कि पीएचसी में भी लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। लोग उत्साहित थे कि अब लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में जाओ तो कहते हैं कि अगले हफ्ते अल्ट्रासाउंड मशीन चलेगी, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



कोट
अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू करने के लिए कुछ दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
-अशरफ कूचे, बीएमओ पौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें