फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हिमेश रेशमिया ने पत्नी के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई

विज्ञापन
कटड़ा पहुंचे हिमेश रेशमिया। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। बॉलीवुड के संगीतकार तथा गायक हिमेश रेशमिया ने बुधवार को पत्नी के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वे सुबह करीब 7:30 बजे कटड़ा पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर में सवार होकर भवन के लिए रवाना हुए। पत्नी के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर सफलता की कामना की और दोपहर करीब 1:00 हेलिकॉप्टर से ही कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

संगीतकार व गायक हिमेश रेशमिया बीते कई वर्षों से मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने आ रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं वह मां वैष्णो देवी की अपार कृपा से ही है। जब मां का बुलावा आता है तो वह तुरंत मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें