कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। इसकी मुख्य वजह कटड़ा में पहुंचने वाली अधिकांश ट्रेनों का स्थगित होना है। इससे यात्री कम आ रहे हैं। हालांकि वर्तमान में जो भी श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बीते दो नवंबर को 17200 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। तीन नवंबर बाद दोपहर चार बजे तक करीब 10400 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
दूसरी ओर हेलिकॉप्टर सेवा के साथ ही रोपवे केबल कार सेवा, बैटरी कार सेवा तथा घोड़ा, पिट्ठू, पालकी आदि की सेवाएं बिना किसी परेशानी के श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो रही हैं। यात्रा में कमी के कारण बाजारों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी कम देखने को मिल रही है। इसको लेकर व्यापारी वर्ग भी लगातार चिंतित नजर आ रहा है। संवाद