फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मंदिर से चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पुलिस ने कटड़ा के मुख्य बाजार स्थित एक मंदिर परिसर में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोना बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को थाना कटड़ा में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि मुख्य बाजार स्थित एक मंदिर में स्थापित मूर्ति से सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना कटड़ा में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व मैदानी जांच के साथ-साथ विभिन्न सुरागों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान शक्ति कुमार वर्मा निवासी गढ़ी, जिला उधमपुर के रूप में की। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर लगभग 30 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें