फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भवन मार्ग पर बिना कार्ड काम कर रहा घोड़ा चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पुलिस ने बिना लाइसेंस काम करने वाल को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस दल ने स्नान घाट -2 बाण गंगा के पास आरोपी को रोका। वह घोड़ा लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम बिल्लू निवासी पंजर, तहसील पंचैरी, जिला उधमपुर बताया। जब उससे वैध लाइसेंस अथवा घोड़ा सेवा संचालित करने की अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसके पास किसी प्रकार का पंजीकृत या अधिकृत घोड़ा सेवा कार्ड नहीं है। वह बिना अनुमति के कार्य कर रहा था। पुलिस ने थाना कटड़ा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें