फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों ने रंजीत सागर डैम के सुंदर नजारे देखे

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण का आयोजन किया। यह यात्रा बसोहली महोत्सव 2025 के अवसर पर आयोजित की गई। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र जम्मू-कश्मीर के आमंत्रण पर आयोजित हुआ। यात्रा की शुरुआत कटड़ा से हुई, जहां से छात्र-छात्राओं ने जम्मू के मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए कठुआ और बिलावर होते हुए रंजीत सागर डैम के सुंदर नजारों को देखा। बसोहली पहुंचने पर विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक लोक संगीत, नृत्य और रंगीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया।
विज्ञापन

संध्या को रावी नदी तट पर आरती, नुक्कड़ नाटक और भव्य रामलीला का आयोजन हुआ। इसमें एसएमवीडीयू के कुछ छात्रों ने भी मंचन किया। दूसरे दिन की शुरुआत बसोहली मैराथन में सक्रिय भागीदारी के साथ हुई। तत्पश्चात छात्रों ने राष्ट्रीय लघु चित्रकला शिविर का भ्रमण किया। यहां उन्होंने पारंपरिक बसोहली पेंटिंग्स, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और कलाकारों के साथ संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय कला के विविध आयामों को जाना। भ्रमण का समापन अटल सेतु पुल के दौरे से हुआ। यहां विद्यार्थियों ने आधुनिक इंजीनियरिंग के अद्भुत उदाहरण और ऐतिहासिक विरासत का संगम देखा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन स्थलों से अवगत कराना था। भ्रमण कार्यक्रम डॉ. वीके डोगरा प्रमुख सिविल इंजीनियरिंग विभाग, डॉ. राकेश कुमार अध्यक्ष बोर्ड ऑफ कल्चरल एक्टिविटीज तथा डॉ. राहुल शर्मा उपाध्यक्ष बोर्ड ऑफ कल्चरल एक्टिविटीज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें