फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जलशक्ति विभाग का सब-डिवीजन कार्यालय गांव अरली में शिफ्ट करने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जलशक्ति विभाग का सब-डिवीजन कार्यालय कटड़ा से गांव अरली में अस्थायी रूप से शिफ्ट किए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार्यालय को कोर्ट के आदेश के चलते तत्काल खाली करना पड़ा। इसके बाद विभाग ने अस्थायी तौर पर पास के गांव में अपना दफ्तर संचालित करना शुरू कर दिया।
इस फैसले से नाराज श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहित स्थानीय व्यापारी व समाजसेवी संगठनों ने इसे जनता के लिए असुविधाजनक बताया। उनका कहना है कि जलशक्ति विभाग का सब-डिवीजन कार्यालय कटड़ा मुख्यालय से बाहर शिफ्ट होने के कारण आम जनता को कामकाज करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर यात्रियों तक को अब शिकायतों व कार्यों के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक्सईएन जलशक्ति विभाग दिनेश गुप्ता ने बताया कि हमें अदालत के आदेश के तहत अचानक कार्यालय खाली करना पड़ा। इस संबंध में हमने एसडीएम कटड़ा को पूर्व सूचना दे दी थी। वर्तमान में कार्यालय को अस्थायी रूप से गांव में संचालित किया जा रहा है ताकि जनसेवाएं बाधित न हों। उन्होंने आगे कहा कि विभाग इस बात का पूरा प्रयास कर रहा है कि जल्द ही कटड़ा नगर में ही उपयुक्त स्थान तलाश कर कार्यालय को वापस स्थापित किया जा सके।
स्थानीय लोगों की मांग
जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि कटड़ा जैसी धार्मिक और पर्यटन नगरी में जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति विभाग का सब-डिवीजन कार्यालय यथाशीघ्र मूल स्थान पर ही स्थापित किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें