फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के प्रमुख श्री संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। महंत राधे दास त्यागी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ लगातार 24 घंटे तक चलेगा और इसका समापन रविवार सुबह किया जाएगा। इसके उपरांत हवन यज्ञ और फिर कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

महंत राधे दास त्यागी ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर अखंड रामायण पाठ और भंडारे में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें