कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग ईसीई के छात्रों ने केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन सीएसआईओ चंडीगढ़ और सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला एससीएल मोहाली का दौरा किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं, उन्नत उपकरण प्रणालियों, सेमीकंडक्टर निर्माण प्रक्रियाओं और क्लीन-रूम संचालन का बहुमूल्य अनुभव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ बातचीत की, जिससे इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन, सेंसर तकनीकों और सेमीकंडक्टर निर्माण के व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में उनकी समझ बढ़ी। ये भ्रमण एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह की देखरेख में आयोजित किए गए, जिन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का समन्वय किया।