फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : बाबा जीतो क्लब बना चैंपियन, कटड़ा क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जिला पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत कटड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बाबा जीतो क्रिकेट क्लब ने कटड़ा क्रिकेट क्लब को 13 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में बाबा जीतो क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की ओर से जानू ने शानदार 83 रन बनाए, जबकि रोहित सिंह ने 48 और विकास ने 10 रनों का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए, जिसमें अतिरिक्त रनों के रूप में 8 रन शामिल थे। कटड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से प्रिंस ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। बिन्नी ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया और प्रदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में उतरी कटड़ा क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 158 रन ही बना सकी और 8 विकेट खो दिए। कटड़ा की ओर से विनय ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि रंजीत ने 13 और हिमालय ने 8 रनों का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रूप से 22 रन मिले, लेकिन वो जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे। इस अवसर पर एसएसपी रियासी परमवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें