फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नवरात्रों में मां वैष्णो के श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में देशभर से श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 18,048 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। वहीं वीरवार शाम 5 बजे तक 11 हजार के करीब श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रों के दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या से यहां का व्यापार भी चरम पर पहुंचता है। इस बार संख्या सामान्य रही, लेकिन आगामी दिनों में ट्रेनें शुरू होने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें