फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा से चंडीगढ़ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। सांसद जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा के विधायक बलदेव राज शर्मा, विधायक रियासी कुलदीप राज दुबे, जिला विकास परिषद डीडीसी रियासी के चेयरमैन सराफ सिंह नाग ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने जिला रियासी विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं और पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा और चर्चा की। इस दौरान श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और रियासी के लिए कई रेलवे विकास प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इनमें कटड़ा वैष्णो देवी से विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे के चिनाब ब्रिज तक विस्टाडोम कोच सेवा, कटड़ा से चंडीगढ़ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को शुरू करना शामिल रहा। इसके अलावा डीएमयू सेवाओं का विस्तार रियासी और कटड़ा तक करना, रियासी जिला मुख्यालय पर वंदे भारत रेल का ठहराव, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–श्रीनगर वंदे भारत में कोच बढ़ाने व समय संशोधन की मांग की। साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे अस्पताल को बेहतर सुविधाओं से लैस करना और रेलवे स्टेशन के साथ लगते गांव आरली, पडोह, दसांनु और टन्न गांवों के लिए वैकल्पिक सड़क की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन क्षेत्रों के लोग रोजाना कटड़ा रेलवे स्टेशन मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन वीआईपी मूवमेंट के दौरान यह रास्ता बंद हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में वैकल्पिक समर्पित सड़क का निर्माण जरूरी है, जिससे आवाजाही बाधित न हो।
विज्ञापन

इस मौके पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और जिला रियासी के विकास को लेकर पूरी गंभीरता से विकास कार्य जारी है। ज्ञापन में शामिल मांगों पर सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें