फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कान्हा के रंग में रंगने के लिए तैयार हो रही देविका नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आ रहा है। बाजारों में जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर रौनक है। बाजारों में श्रीकृष्ण के पोशाक, झूले, बांसुरी और अन्य सजावट के सामानों की खरीदारी के लिए भारी भीड़, उमड़ रही है। देविका नगरी भी कान्हा के रंग में रंगने लगी है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त 16 अगस्त को रात 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 47 बजे तक रहेगा। इस दिन भक्त श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाएंगे। दिन भर उपवास रहेगा और आधी रात को पूजा करेंगे। उत्सव की तैयारियां पूरे शहर में की जा रही है। इस दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को झांकियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। मंदिर, घर व दुकानें फूलों व रोशनी से सजाए जाएगें। दुकानों में श्री कृष्ण के सुंदर वस्त्र, शृंगार का सामान व मनमोहक प्रतिमा रखी हुई हैं। उत्सव को लेकर फूलों की सजावट और मंदिरों में जागरण की व्यवस्था की जा रही है। 15 और 16 अगस्त दोनों दिन मंदिरों में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। शहर का प्रसिद्ध इस्कान मंदिर जोकि राधा-कृष्ण का प्रमुख मंदिर है। यहां भव्य उत्सव की तैयारियां हो रही है जैसे झांकि, दहीं-हाडीं व जागरण आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें