कटड़ा। टी गार्डन क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में स्थित मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक ने भक्तों को शिव महापुराण की विभिन्न कथाओं से अवगत कराया। भगवान शिव के विवाह, समुद्र मंथन, भक्तों के साथ उनकी लीलाओं एवं रुद्र अवतारों की गाथाएं सुनाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कथा का आयोजन सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ, जिसके बाद पूरे दिन श्रद्धालु भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और शिव स्तुति में लीन रहे। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था।