फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में दीपावली पर एसएसपी व एडीसी ने बाजारों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। दीपावली को एसएसपी कार्तिक श्रौतिया ने अतिरिक्त उपायुक्त अनिल कुमार ठाकुर तथा एएसपी मुख्यालय मोहम्मद असलम के साथ डोडा शहर के मुख्य बाजारों का दौरा कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए मौजूदा यातायात स्थिति का आकलन किया। दीपावली के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी के लिए बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई। इस दौरान यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पैदल यात्रियों की आवाजाही और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में जाम से बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम ने दुकानदारों को सड़क किनारे अतिक्रमण से बचने, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों को अवरुद्ध न करने तथा बिजली के उपकरणों और सजावटी लाइटों के इस्तेमाल के दौरान अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें