फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चंद्रकोट में बस ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को रामबन जिले के चंद्रकोट इलाके में कमल अकादमी के निकट एक तेज रफ्तार बस ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में थाना चंद्रकोट के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस वाहन रामबन से कुनफर चंद्रकोट की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह वाहन जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा के सुरक्षा काफिले का हिस्सा था जो श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार चंद्रकोट की पुरानी सड़क की ओर से आ रही एक बस ने पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इससे पुलिस वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। हादसे में एसएचओ सहित वाहन में सवार तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रामबन के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद रफी ने चार घायल पुलिसकर्मियों के अस्पताल पहुंचने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायलों की पहचान इंस्पेक्टर विक्की थापा, एसपीओ चालक राम नाथ, एसजीसीटी फारूक अहमद और एसजीसीटी अलियास अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में थाना चंद्रकोट में एफआईआर दर्ज की है। बस चालक की पहचान डोडा निवासी विपेन कुमार पुत्र राम लाल के रूप में हुई है।
इस बीच नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा जो जम्मू की ओर जा रहे थे, ने हादसे के बाद अपना काफिला रुकवाया और घायलों की मदद के लिए बचाव अभियान में हिस्सा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें