ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रिवीजन कक्षा में हिस्सा लेते।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। अगले महीने से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। जिसको लेकर जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। वहीं स्कूल प्रशासन भी
प्री बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से बच्चों को फाइनल परीक्षा के लिए तैयार करने में जुट गया है और प्रैक्टिकल
को लेकर भी सभी विषयों की प्रयोगशालाओं में पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से जारी की गई डेटशीट के मुताबिक 12वीं की 20, 11वीं की 22 और 10वीं की 21 फरवरी को परीक्षा शुरू होंगी। इसको लेकर प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्राें की स्थापना को लेकर भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
वहीं स्कूल प्रशासन की ओर से भी 10वीं से 12वीं कक्षा तक के बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं। वार्षिक सत्र से दौरान पूरे किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों के समय-समय पर साइकल टेस्ट लिए गए। जिसके बाद पाठ्यक्रम पूरा
होने पर
प्री बोर्ड प्रथम परीक्षा का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। इसमें कोई कमी पाए जाने पर मौजूदा समय में बच्चों के फाइनल प्री बोर्ड करवाएगे ताकि बच्चे फाइनल बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। वहीं अब परीक्षाओं के शुरू होने तक प्रत्येक कक्षा का पाठ्यक्रम फिर से दोहराया जा रहा है। ताकि पाठ्यक्रम में कोई बच्चा पीछे रह गया होता उसे रिवीजन के माध्यम से और सशक्त बनाया जा सके।
वोकेशनल विषयों के भी होंगे प्रैक्टिकल
दूसरी ओर बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों में होने वाले विभिन्न विषयों की इंटरनल प्रैक्टिकल
की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। हालांकि मौजूदा समय में अधिकतर स्कूलों में गणतंत्र दिवस की तैयारियां ल रही हैं और अधिकतर बच्चे रिहर्सल में व्यस्त हैं। जिसके चलते बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले 26 जनवरी के बाद स्कूलों में इंटरनल प्रैक्टिकल
की परीक्षा भी आयोजित कर दी जाएगी। जिसको लेकर विभिन्न विषयों से जुड़ी लैब और उनसे संबंधित स्टाफ को भी तैयार कर दिया गया है। हालांकि बोर्ड की ओर से एक्सटर्नल प्रैक्टिकल
का आयोजन फाइनल परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। न्यू एजूकेशन पालिसी के तहत विज्ञान से जुड़े फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के अलावा कंप्यूटर, आईटी और वेलनेस ब्यूटी जैसी वोकेशनल विषयों के भी प्रैक्टिकल
लिए जाएंगे।
मल्टीटास्किंग फोर्स करती है प्रैक्टिकल में मदद
जिले में 45 हायर सेकेंडरी और 121 सरकारी हाई स्कूल मौजूद हैं। विभिन्न विषयों से जुड़ी लैब और उनसे जुड़े सभी उपकरण मौजूद हैं। इसके अलावा सभी स्कूल में मल्टीटास्किंग फोर्स के माध्यम से लैब असिस्टेंट व लैब तकनीशियन और हेल्परों की तैनाती की गई है। विषयों से जुड़े शिक्षक ही छात्रों को प्रैक्टिकल करवाते हैं और सहयोग के लिए मल्टी टास्किंग फोर्स की मदद ली जाती है।
प्री बोर्ड के साथ ही पाठ्यक्रम हो चुका है पूरा
वहीं इस बारे में सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पवन सलाथिया ने बताया कि 10 से लेकर 12 वीं कक्षा तक के बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा
हो चुका है और मौजूदा समय सभी विषयों की रिवीजन करवाई जा रही है। हालांकि मौजूदा समय में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां भी चल रही हैं और छात्र उसमें भी व्यस्त हैं। गणतंत्र दिवस के बाद इंटरनल प्रैक्टिकल
की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
परीक्षाओं के लिए बोर्ड करेगा तैनाती
चीफ एजूकेशन आफिसर नरेंद्र सूरी ने कहा कि जिले में सभी स्कूलों में विभिन्न विषयों से जुड़ी सभी प्रयोगशालाएं मौजूद हैं और स्टाफ भी पूर्ण रूप से पर्याप्त है। परीक्षा के दौरान बोर्ड के अधिकारियाें की ओर से परीक्षा केंद्राें में परीक्षक, अधीक्षक व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाती है। इसको लेकर विभाग की ओर से शिक्षक, मास्टर्स व लेक्चरर्स की सूची बोर्ड को भेज दी गई है।