फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोगाणुरोधी प्रतिरोध के बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। सीएचसी ठाठरी, सीएचसी गंदोह सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) यानी रोगाणुरोधी प्रतिरोध के बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के दौरान लोगों को बताया गया कि बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल केवल योग्य चिकित्सक की सलाह और निर्धारित खुराक के अनुसार ही करना चाहिए। इसके अलावा स्वयं दवा लेने की आदत से बचने और बिना जरूरत एंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं करने पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और चिकित्सक द्वारा निर्धारित उपचार का पालन करने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें