फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीपीएल डोडा में पौधरोपण अभियान, पुलिस अधिकारियों ने लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के तहत जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) डोडा में शनिवार को पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल, एसएसपी डोडा कार्तिक श्रोत्रिया, डीएफओ डोडा शहबाज-उल-रहमान, एसीडी डोडा दीन मोहम्मद अफाकी सहित सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया और पौधरोपण किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा, गुज्जर एवं बकरवाल छात्रावासों के विद्यार्थी तथा पलाश के निवासी भी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण गतिविधियों में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित डोडा के संकल्प को मजबूत किया। आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहों का हिस्सा था, जिसके माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें