फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा के बलना जोधपुर में पारंपरिक दंगल का समापन

विज्ञापन
दंगल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : doda news
विज्ञापन
डोडा। जिले के बलना जोधपुर गांव में पारंपरिक दंगल उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धीरज कुमार भगत ने बताया कि इस दंगल में बनी, बसोहली, भलेसा, गंदोह आदि दूर-दराज के क्षेत्रों से पहलवान पहुंचे। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित दंगल में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और क्षेत्र की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति तथा आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

दंगल में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने भाग लिया और अपने दमखम, तकनीक तथा कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचे। मैदान में मौजूद दर्शकों ने पहलवानों के दांव-पेच देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें