फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दंगल में पंजाब के फरमान ने मारी बाजी, भलेसा के निसार बने उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से डोडा पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम 2026-27 के तहत भलेसा के गंदोह में भव्य पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दंगल का मुख्य मुकाबला पंजाब के होशियारपुर निवासी फरमान और डोडा जिले के भलेसा निवासी निसार भलेसी के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में फरमान ने जीत दर्ज कर मुख्य माली का खिताब अपने नाम किया जबकि निसार भलेसी उपविजेता रहे। शानदार प्रदर्शन करने वाले दोनों पहलवानों सहित अन्य प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डोडा के एसएसपी कार्तिक श्रोत्रिय ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें