फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुज्जर बकरवाल हॉस्टल पहुंचे डीसी डोडा, छात्राओं से की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। ज़िला डोडा स्थित गुज्जर हॉस्टल हॉस्टल में सोमवार शाम को उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल ने पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर सीधे बातचीत की।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने छात्राओं से हॉस्टल के मौजूदा माहौल के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि वार्डन के तबादले के बाद अब उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है और वे संतुष्ट हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हॉस्टल की छात्राओं ने ज़िला प्रशासन के समक्ष वार्डन पर कथित उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला चर्चा में आया था। छात्राओं के परिजनों और अभिभावकों ने भी प्रदर्शन कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी।
मामले के बाद संबंधित वार्डन का तबादला कर उन्हें जांच पूरी होने तक सीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया था। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी उपायुक्त कृष्ण लाल ने कहा कि प्रशासन को कैमरों में खराबी की जानकारी मिली थी और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त कृष्ण लाल ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छात्राएं खुश हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है।
ज़िला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें