डोडा। पुल डोडा में निजी कंपनी की तरफ से दरिया चिनाब से आधुनिक मशीनो से लैस रेत निकालने वाली नाव से काम शुरू किया गया है। सोमवार सुबह 8:30 बजे इस इलाके में रेत निकालने के दौरान एक व्यक्ति उस समय मुश्किल में फंस गया, जब नाव अचानक अलग होकर नदी की ओर बह गई। नाव के साथ व्यक्ति भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया।
घटना की सूचना मिलते ही बोट ऑपरेटर गुलाम नबी के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पुल डोडा से 7 किलोमीटर दूर खेलानी के निकट नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी पहचान मोहम्मद इस्माइल निवासी झारखंड के रूप में हुई है। इस्माइल ने बताया कि सुबह काम करते समय अचानक नाव की रस्सी छूट गई और नाव दरिया में बह गई। भारी पाईपोन से लदी नाव खेलानी के निकट फंस गई और धीरे धीरे डूबने लगी। उसी समय बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।