फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा के राधेश्याम मंदिर में मारपीट को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। .राधेश्याम मंदिर डोडा में कथित मारपीट और विवाद का मामला सामने आने के बाद धार्मिक संगठनों से जुड़े दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मामले को लेकर बाबा रामदास रामायणी और सनातन धर्म सभा डोडा के प्रधान मोहिंदर राणा की ओर से पुलिस में शिकायतें दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस शिकायतों के आधार पर और मंदिर की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान मंदिर में कुछ लोगों के प्रवेश को लेकर विवाद शुरू होने की बात कही जा रही है। सनातन धर्म सभा के एक पक्ष का आरोप है कि बाबा रामदास रामायणी ने कुछ लोगों के मंदिर में आने पर आपत्ति जताई और उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होने की बात कही। दूसरे पक्ष के अनुसार जब इस संबंध में कारण पूछा गया तो मंदिर कमेटी और सनातन धर्म सभा के कुछ सदस्यों की ओर से कथित तौर पर ऐसा निर्णय लिए जाने की बात सामने आई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला विवाद में बदल गया। सनातन धर्म सभा ज़िला डोडा के प्रधान मोहिंदर राणा का आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर हमारी गैर मौजूदगी में बाबा राम दास के साथ मारपीट की। बाबा राम दास ने आरोप लगाते हुवे कहा कि कुछ लोग मंदिर में बैठक करने आये और मंदिर कमेटी के सदस्यों के लिये बुरा भला कहने लगे। ज़ब मैंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो मुझसे मारपीट की गई, वहीं, दूसरे पक्ष ने बाबा रामदास रामायणी पर कथित तौर पर गाली-गलोज करने का कथित आरोप लगाते हुए कहा कि हमें कहा जाता है कि आप ने मंदिर निर्माण के लिये पैसा नहीं दिया इसलिये आप मंदिर में नहीं आ सकते। इसी वजह से स्थिति तनावपूर्ण हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें