फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल शुरू, रामनगर में लगने लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के आदर्श कॉलोनी की सड़क पर लगे कचरे के ढेर। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले रामनगर नगर पालिका के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी काम छोड़ हड़ताल जारी रखी। हड़ताल की वजह से कस्बे के बस अड्डे सहित सभी वार्डो में कूड़े के ढेर लगना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ रामनगर तहसील प्रधान सुभाष चंद्र ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्थायी सफाई कर्मचारी पिछले कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार सरकार और प्रशासन की ओर से मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया लेकिन आज तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि कई सफाई कर्मचारी सात वर्ष से अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। उन्होंने सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को तत्काल स्थायी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों ने स्थायी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेने के बजाय केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रही है। कर्मचारियों ने बताया कि मई माह में भी अपनी मांगों को लेकर 26 दिनों तक काम छोड़ हड़ताल की गई थी। उस समय मुख्यमंत्री के सलाहकार की ओर से मांगों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ। इसी कारण कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल का कदम उठाना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाने का प्रयास किया गया लेकिन हर बार केवल आश्वासन का लॉलीपॉप ही मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें