फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इस्कॉन मंदिर के बाहर मार्ग बदहाल, गड्ढों और उखड़ी टाइलों से श्रद्धालु व राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 13 अस्पताल रोड से धार रोड को जोड़ने वाले इस्कॉन मंदिर के बाहर के मार्ग की स्थिति बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी टाइलों के कारण राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं और दुकानों के अंदर तक पानी पहुंचने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

अस्पताल रोड और धार रोड के बीच शॉर्टकट होने के कारण यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के चलते दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं, बारिश में नालियां बंद होने से पानी मार्ग पर बहने लगता है। इससे नालियों का पता नहीं चलता और पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत के साथ जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
बारिश में सड़क का पानी दुकानों के अंदर तक आ जाता है। इससे सामान खराब होने का डर बना रहता है।
- कबीर सिंह, स्थानीय दुकानदार
गड्ढों और उखड़ी टाइलों के कारण दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल है। फिसलने का खतरा हमेशा बना रहता है।
-अंकू सिंह, स्थानीय निवासी
मंदिर में रोजाना काफी श्रद्धालु आते हैं। रास्ता खराब होने से पैदल आने-जाने में परेशानी होती है।
- प्रिया देवी, श्रद्धालु
इस रास्ते से बच्चे और राहगीर रोजाना गुजरते हैं। सड़क की हालत के कारण दुर्घटना की चिंता बनी रहती है।
- रतन चंद, स्थानीय दुकानदार
मार्ग के निर्माण कार्य के टेंडर को मंजूरी मिल गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें