फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिशन यूवा के तहत 1,047 मामलों को वित्तीय सहायता की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन युवा के तहत जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक डीसी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मिंगा शेरपा ने की। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान नैनो एंटरप्राइजेज, एमएसएमई सहित अन्य पात्र क्षेत्रों के आवेदनों की जांच और स्क्रीनिंग की गई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने 1,047 मामलों को वित्तीय सहायता के लिए मंजूरी प्रदान की। इससे जिले के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और मौजूदा उद्यमों का विस्तार करने में मदद मिलेगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मिशन यूवा के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं के मामलों का पंजीकरण और प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए तथा आवेदनों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि व्यवहारिक और योग्य व्यावसायिक प्रस्ताव रखने वाले युवाओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन यूवा के प्रभावी क्रियान्वयन से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलेंगे, रोजगार के नए साधन पैदा होंगे और जिले की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जुगल किशोर, सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता, बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें