फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को गंभीर बताते हुए पूर्व विधायक हर्ष देव सिंह ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हर्ष देव सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों युवाओं और अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 23 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी लेकिन परीक्षा के बाद पेपर लीक का खुलासा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मामला है। यदि इसी तरह शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और भ्रष्टाचार चलता रहा तो देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। जब तक सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी और मजबूत नहीं बनाया जाएगा, तब तक आम और मेहनती छात्रों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें