फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्यूबवेल से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुधर नाला के पास एक ट्यूबवेल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार के अनुसार पंचायत घंटवाल गांव कलोरी का रहने वाला सोहन लाल का शव कुछ लोगों ने रेंहबल क्षेत्र में एक टयूबवेल में पड़ा हुआ देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया। शव को जीएमसी में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे पूर्व सूबेदार मेजर जोगिंद्र अंथाल ने बताया कि युवक की आज तक क्षेत्र में किसी तरह की शिकायत नहीं थी और न ही वो किसी से झगड़ा करता था। 5 मई को अपने घर से काम पर निकला था जिसके बाद से शुक्रवार शाम को खबर मिलती है कि उसका शव एक ट्यूबवेल में पड़ा हुआ। युवक वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। परिजनों सहित गांववालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इसलिए पुलिस अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच कर परिजनों को इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें