फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हादसे के बाद परिवहन विभाग सख्त, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सड़क हादसे के बाद उधमपुर में परिवहन व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इस संदर्भ में परिवहन यूनियन की एआरटीओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसके बाद अलग से चालकों के साथ भी बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायतें दी गईं।
विज्ञापन

परिवहन यूनियन की बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि कोई भी चालक बिना जरूरी दस्तावेजों के वाहन न चलाए। ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और अन्य कागजात हमेशा साथ रखना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस जब्त करने और वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। चालकों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बिठाएं और ओवरलोडिंग से बचें। साथ ही यूनिफार्म पहनना भी अनिवार्य किया गया है ताकि पहचान और अनुशासन बना रहे।
उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और लापरवाही ही अधिकतर हादसों का कारण बनती है। इसलिए सभी चालक जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं। प्रशासन द्वारा हाईवे और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगातार नाके लगाए जा रहे हैं। यहां वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य ओवरलोडिंग पर रोक लगाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन रशपाल सिंह ने जानकारी दी कि परिवहन सुविधाओं में सुधार किया जाएगा ताकि यात्रियों को पर्याप्त वाहन मिल सकें और वे भीड़भाड़ वाली या ओवरलोडेड गाड़ियों में सफर करने से बचें। प्रशासन और यूनियन ने मिलकर लोगों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें