फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कघोट बस हादसा में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कघोट इलाके में हुए भीषण बस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस हादसे में 21 लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

रामनगर विकास कमेटी के प्रधान संजीव जंडियाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह एक अत्यंत खतरनाक मोड़ है। यहां पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए।
उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हादसे वाले स्थान पर एंटी-क्रैश सिस्टम (सेफ्टी बैरियर) तक मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि यदि सड़क किनारे मजबूत सुरक्षा बैरियर लगाए गए होते तो संभव है कि बस खाई में गिरने से बच जाती और कई लोगों की जानें बचाई जा सकती थीं।
विज्ञापन

संजीव जंडियाल ने यह भी बताया कि रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कई ऐसे खतरनाक स्थान हैं। जहां इस तरह के सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। इससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेत और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में भी इस तरह के दर्दनाक हादसे दोहराए जा सकते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब एक बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें