फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए समाज को जागरूक करना होगा : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।उपायुक्त मिंगा शेरपा ने कहा कि लैंगिक भेदभाव को खत्म करने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज को जागरूक करना होगा
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में बराबर का अवसर देना बेहद जरूरी है। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण और समानता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता ने किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन हर वर्ष महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज, अर्थव्यवस्था तथा संस्कृति में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मिशन वात्सल्य के तहत 201 बच्चों को कुल 52.40 लाख रुपये की सहायता राशि भी वितरित की गई। इसके अलावा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा साइकिलें प्रदान की गईं। कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भी दी गईं। अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जुगल किशोर, एसीडी, सीईओ सहित कई विभागों के अधिकारी, रोजगार विभाग, समाज कल्याण विभाग, उमीद, एनआरएलएम के प्रतिनिधि और विभिन्न स्कूलों तथा कालेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें