फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धनतेरस पर महिला स्वयं सहायता समूहों ने सजाए स्टाल

विज्ञापन
डीसी कार्यालय क बाहर लगाए गए स्टालों से सामान खरीदते लोग। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने अपनी मेहनत, हुनर और रचनात्मकता को बाजार तक पहुंचाया। धनतेरस के मद्देनजर डीसी कार्यालय के बाहर लगाए गए दो स्टालों में हाथों से तैयार सजावटी सामान, रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, दीये, फूल और घरेलू उत्पाद ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने धनतेरस के अवसर पर अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों को बाजार में उतारा। डीसी कार्यालय के बाहर लगाए गए दो स्टालों का उद्घाटन उपायुक्त अनंत द्विवेदी ने रिबन काटकर किया। इन स्टालों में महिलाओं की मेहनत और हुनर से तैयार किए गए आकर्षक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टालों में हाथों से बनाए गए फूल, रिबन, कपड़े से तैयार सजावटी सामान, रंग-बिरंगे दीये, झालरें और विभिन्न आकार की मोमबत्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा गाय के गोबर से तैयार किए गए दीये और धूपबत्ती सहित कई तरह के पर्यावरण अनुकूल उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए। इन उत्पादों की कीमत 60 रुपये से शुरू बताई गई। महिलाओं ने अपने स्टालों में आंवला कैंडी, जैम, अचार और अन्य घरेलू खाद्य उत्पाद भी प्रदर्शित किए।

इन स्टालों में चार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया सामान लगाया गया था। प्रत्येक समूह में करीब 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिन्हें उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। इससे महिलाएं घर बैठे अपनी कला और हुनर को रोजगार का माध्यम बना रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्टाल पर मौजूद महिला शिवांगी महाजन का कहना है कि महिलाओं को लोहड़ी, दीपावली, धनतेरस, रक्षाबंधन, बैसाखी सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर डीसी कार्यालय के बाहर स्टाल लगाने का मौका दिया जाता है ताकि उनके द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार मिल सके और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन

इस अवसर पर संतोषी माता स्वयं सहायता समूह की प्रधान चंपा गुप्ता, नारी शक्ति समूह की प्रधान संतोषी कुमारी, रेड रोज समूह की प्रधान रेनू गुप्ता और पिंक रोज समूह की प्रधान इंदू शर्मा ने अपने-अपने समूहों के उत्पाद स्टालों पर प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें