फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दीपावली से पहले प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, अवैध पटाखा बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाजारों में निगरानी बढ़ा दी है। दीपावली से ठीक दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर परिषद और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को ताजा मिठाइयां बेचने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण और ताजा मिठाइयां बेचने के साथ-साथ दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी दुकानदारों को मिठाइयों के निर्धारित दामों की रेट लिस्ट दुकान के बाहर लगाने के लिए भी कहा गया, ताकि ग्राहकों को सही कीमत पर सामान मिल सके। इस संबंध में तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने तथा उचित दाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें