फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्योहार पर आटोमोबाइल बाजार में आफर की धूम, कहीं सोने का सिक्का तो कहीं लकी ड्रा से जीतने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। त्योहारों के सीजन में आटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों की ओर से दमदार आफर दिए जा रहे हैं। कहीं दोपहिया वाहन खरीदने पर उपहार दिया जा रहा है तो कहीं स्क्रैच कार्ड के जरिए सोने और चांदी के सिक्के जीतने का मौका मिल रहा है। वहीं, वाहनों की खरीद पर सीधे छूट के साथ वाहनों के अतिरिक्त उपकरणों की खरीदारी पर भी रियायत दी जा रही है।
विज्ञापन

नवरात्र से शुरू हुए ये आफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं और इन्हें 30 दिसंबर तक जारी रखने की योजना दुकानदारों की ओर से बनाई गई है। कुछ दुकानों पर वाहन खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को उपहार दिया जा रहा है जबकि कुछ जगहों पर स्क्रैच कार्ड के माध्यम से इनाम जीतने का अवसर मिल रहा है। वाहनों की खरीद पर छूट भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कई दुकानदारों की ओर से प्रत्येक वाहन पर 2500 से 3000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा वाहन के उपकरणों पर भी 1000 से 1500 रुपये तक की रियायत रखी गई है। वहीं, उपहार योजनाओं में सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के और अन्य इनाम शामिल किए गए हैं। कुछ दुकानदारों ने दिसंबर तक लकी ड्रॉ आयोजित करने की योजना बनाई है। इसमें ग्राहकों को बड़े उपहार जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, कई दुकानदारों का कहना है कि नवंबर तक त्योहारी आफर शुरू किए जाएंगे।

जिले में 23 दिन में हुए 501 वाहनों के पंजीकरण
परिवहन विभाग के एआरटीओ कार्यालय की 1 से 23 अक्तूबर तक की वाहन पंजीकरण रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में जिले में विभिन्न श्रेणियों के 501 वाहनों का पंजीकरण सक्रिय श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें दोपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक रही, जबकि कारों की संख्या भी 100 से अधिक दर्ज की गई। इसके अलावा 15 कृषि ट्रैक्टर, 36 तीन पहियों वाला यात्री वाहन और 20 माल वाहक पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


जिले में 1 से 23 अक्तूबर तक वाहनों का पंजीकरण

वाहन की श्रेणी संख्या

दोपहिया वाहन 304

कारें 112

कृषि ट्रैक्टर 15

तीन पहिया वाहन 40

माल वाहक 20
निर्माण उपकरण वाहन 2

बस/मिनी बस 8

कुल वाहन 501

कोट
रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला एक युवक उपहार योजना के तहत सोने का सिक्का जीत चुका है। त्योहारों के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ये आफर शुरू किए गए हैं। नवरात्र से शुरू हुए आफर 30 दिसंबर तक जारी रहेंगे। दीपावली के मौके पर खरीदारी में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
- विवेक रमन, आटोमोबाइल कारोबारी


हमारी ओर से वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को उपहार दिया जा रहा है और हमारी कोशिश है कि कोई भी ग्राहक बिना उपहार के नहीं जाएगा। नवरात्र शुरू होते ही 90 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी थी। उसके बाद तारा डूब गया। इसके कारण भी कई लोग वाहन खरीदने में परहेज करते हैं। त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की रुचि को देखते हुए बाजार में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- संजय गुप्ता, आटोमोबाइल कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें