फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशियों से लदा वाहन हादसे का शिकार, आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित काह मोड़ के पास मवेशियों से लदा वाहन सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद चालक और उसके साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने वाहन से पांच मवेशियों को मुक्त कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से उधमपुर से चिनैनी की ओर वाहन आ रहा था। इस दौरान चिनैनी की ओर से अपनी लेन पर उधमपुर की तरफ आ रहे टैंकर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उधमपुर और चिनैनी की टीम मौके पर पहुंच गई। लोड वाहन की तलाशी लेने पर उसमें पांच पशु मुक्त कराए गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण लाल ने बताया कि लोड वाहन तेज रफ्तार से गलत दिशा से आ रहा था। हादसे का बाद चालक और उसके साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर थाना प्रभारी सजाद परवेज ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है और आगे कि जांच जारी है। हालांकि, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटी गाड़ियों को जाने की अनुमति दी जा रही थी लेकिन फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें