फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में, फिर छोड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। छात्रों के मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी उधमपुर ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उधमपुर के स्लाथिया चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मूसलधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए धार रोड पर यातायात ठप कर दिया और केंद्रीय गृहमंत्री तथा शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि छात्रों की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों और उनके समर्थन में खड़े विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेना लोकतंत्र की भावना पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने की कोशिश की। विरोध जारी रहने पर पुलिस की ओर से हल्का बल प्रयोग किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने मगोत्रा को रिहा कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक केसी भगत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपाल भगत, ओपी खोखर, सरपंच हंस राज ठाकुर, सरपंच मनमोहन रैना, विकास, एनएसयूआई अध्यक्ष शिवम शर्मा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भानु प्रताप और देवराज अरविंद सहित कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से छात्रों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करने और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें