फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलाथिया चौक जैसे मुख्य प्रवेश बंद होने से बाजार पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
सला​थिया चौक पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगे बै​रियर। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। प्रशासन की तरफ से सलाथिया चौक से वाहनों का प्रवेश बंद किए जाने का असर अब बाजारों की रौनक और व्यापार पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर में बढ़ते जाम को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाए गए इस कदम से कुछ हद तक यातायात व्यवस्था में बदलाव देखने को मिला है। दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा नुकसान दुकानदारों और आम ग्राहकों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन



व्यापारियों के अनुसार बाजार की ओर आने वाले मुख्य रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक अब बाजार पहुंचने से कतराने लगे हैं। डोडा, किश्तवाड़, रामनगर और अन्य इलाकों से आने वाले लोगों को पहले बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ता है। वहां से मेटाडोर या अन्य छोटे वाहनों का सहारा लेकर बाजार तक आना पड़ता है। खरीदारी के बाद सामान के साथ लौटना लोगों के लिए और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई ग्राहक अब बाजार के अंदर आने की बजाय बाहर स्थित दुकानों से ही सामान खरीदना बेहतर समझ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि ग्राहक बाजार तक आसानी से पहुंचेगा ही नहीं तो व्यापार कैसे चलेगा।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उनका कहना है कि रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए। दुकानों के बाहर फैले सामान को व्यवस्थित कराया जाए ताकि बाजार में यातायात भी सुचारु रहे और व्यापार भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन



कोट
यदि किसी ग्राहक को एसी, कूलर, टीवी, फ्रिज या वाशिंग मशीन खरीदनी हो तो वह बिना गाड़ी के सामान घर कैसे लेकर जाएगा। भारी सामान खरीदने वाले ग्राहकों को वाहन सुविधा न मिलने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। इसका नुकसान दुकानदारों को हो रहा है।

- सुरिंदर सिंह खालसा, व्यापारी

कोर्ट रोड उधमपुर बाजार की सबसे चौड़ी सड़क है। यहां दो वाहन आसानी से निकल सकते हैं। बाजार में सबसे अधिक जाम की स्थिति सड़क किनारे लगी रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण बनती है। पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।

-पवन, व्यापारी

यदि बाजार क्षेत्र में रहने वाला कोई व्यक्ति अचानक बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। कई मुख्य रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। धार रोड से कोर्ट रोड की ओर सलाथिया चौक से वाहनों की एंट्री बंद होने के कारण मरीजों और बुजुर्गों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
-
जुगल मगोत्रा, व्यापारी
वाहनों की एंट्री बंद होने से व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही जिला उपायुक्त से मुलाकात करेंगे और बाजार से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
- जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
समय-समय पर अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि इस प्रकार की कोई समस्या सामने आ रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें