फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला काॅलेज मार्ग पर गड्ढों की भरमार, राहगीर और छात्राएं परेशान

विज्ञापन
कल्लर से महिला कालेज की ओर रोड की खराब हालत। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के कल्लर से महिला काॅलेज की ओर रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों से आम लोगों, वाहन चालकों और विशेषकर कालेज आने-जाने वाली छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कल्लर रोड महिला कालेज की ओर मुख्य मार्ग है जो इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने गड्ढे न केवल यातायात को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि हादसों का खतरा भी बढा रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छात्राएं और लोग गुजरते हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इससे वाहन चालकों को सड़क का सही अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कोट
बरसात के समय हालत और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इससे पढ़ाई के साथ-साथ हमारी सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।
- मोनी देवी, छात्रा

रोज इस रास्ते से कालेज आते-जाते हैं लेकिन सड़क खराब होने के कारण गिरने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहनों को संतुलन बनाए रखने में काफी दिक्कत होती है। इससे दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है।
विज्ञापन

-अंजली ठाकुर, छात्रा

रोजाना इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। सड़क खराब होने के कारण देर रात दुकान बंद कर घर जाते समय भारी दिक्कत होती है। रात के समय अंधेरा होने के कारण गड्ढे दिखाई भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन

-सूरज प्रकाश, दुकानदार

प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए और गड्ढों को भरा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
- ज्ञानचंद, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें