फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गणित के हर सवाल को हल करने के लिए भ्ययास व फार्मूला की सही समझ जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की तरफ से 12 वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा 11 मार्च को है। गणित ऐसा विषय है जिसमें हर प्रश्न को हल करने के अभ्यास और फार्मूले की सही समझ जरूरी होती है।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने टिप्स दिए। कहा कि बच्चों को गणित में महत्वपूर्ण अध्यायों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। गणित विषय में ट्रिग्नोमेट्री एक महत्वपूर्ण और पूरी तरह से फार्मूला आधारित अध्याय है। हर वर्ष प्रश्नपत्र में इस अध्याय से दो लंबे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इसके सभी फार्मूले अच्छी तरह समझकर अभ्यास करना चाहिए।

इसके अलावा डिफरेंसिएशन और इंटीग्रेशन भी गणित के मुख्य अध्यायों में शामिल हैं। इन तीन अध्यायों को अच्छे से तैयार करने पर विद्यार्थी लगभग 50 से 55 प्रतिशत पाठ्यक्रम को पूरा कर सकते हैं। इन अध्यायों में प्रश्नों को सूत्रों और चरणवार ढंग से हल करने की समझ बेहद जरूरी होती है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण फार्मूलों की रिवीजन करें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें और समय प्रबंधन का ध्यान रखते हुए, तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें।
विज्ञापन

कोट
गणित ऐसा विषय नहीं है जिसे अंतिम समय में रटकर तैयार नहीं किया जा सकता। शुरुआत से ही नियमित अभ्यास करना बहुत जरूरी है। डिफरेंसिएशन और इंटीग्रेशन जैसे अध्याय विद्यार्थियों की सोचने और समझने की क्षमता को भी तेज करते हैं। छात्रों को सलाह है कि तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें, क्योंकि गणित के प्रश्नों को शांत मन से ही हल किया जा सकता है।
विज्ञापन

-गनेशपाल, शिक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें